Vijay Anand directs Dev Anand and Waheeda Rehman in this National Award winning adaptation of R K Narayan novel about a guide who becomes a holy man
Introduction
Guide, directed by Vijay Anand and starring Dev Anand and Waheeda Rehman, remains an enduring classic of Indian cinema, blending love, ambition, and spiritual awakening with remarkable finesse. Adapted from R.K. Narayan's novel, it tells the story of Raju, a charismatic tourist guide whose life takes a dramatic turn after falling in love with Rosie, a married dancer determined to break free from societal shackles. As Rosie embraces her independence and passion for dance, Raju's journey spirals into betrayal, imprisonment, and eventual redemption. Guide stands out for its layered narrative that explores themes of identity, freedom, and moral conflict while presenting one of Hindi cinema's earliest feminist characters in Rosie. Complementing its powerful story is S.D. Burman's iconic soundtrack, which elevated the film to new heights. Songs like "Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai" and "Piya Tose...
Read More
गाइड के निर्देशक हैं विजय आनंद और इसमें प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं देव आनंद और वहीदा रहमान ने। यह भारतीय सिनेमा की एक चिरस्थायी क्लासिक फ़िल्म मानी जाती है, जिसकी कहानी हर नए मोड़ के साथ प्रेम, स्वायत्तता, महत्वाकांक्षा और अपराध से लेकर इंसान की आध्यात्मिक जागृति तक जाती हैं। अंग्रेज़ी उपन्यासकार आर.के. नारायण के उपन्यास पर आधारित गाइड की कहानी में हम उदयपुर के करिश्माई पर्यटक गाइड राजू (देव आनंद) के साथ प्रवेश करते हैं। राजू का जीवन उस वक्त एक नाटकीय मोड़ ले लेता है जब अपने उम्रदराज़ पति के साथ उदयपुर घूमने आई शादीशुदा रोज़ी (वहीदा रहमान) से उसे प्यार हो जाता है। रोज़ी नृत्य कला में पारंगत है और विवाहेत्तर सामाजिक बंधनों में खुद को घुटता हुआ महसूस कर रही है। वो इन बंधनों को तोड़कर आज़ाद हो जाना चाहती है। पर जैसे-जैसे रोज़ी स्वतंत्रता और नृत्य के प्रति अपने जुनून के रास्ते पर आगे बढ़ती है, राजू के जीवन का सफ़र प्रेम, विश्वासघात और कारावास से होता हुआ अंततः मुक्ति के रास्ते तक पहुँचता है। गाइड में उठाई गई बहसों को कई स्तरों पर पढ़ा जा सकता है। यहाँ स्त्री-पुरुष संबंधों को नैतिकता के तराजू से बाहर निकालकर उनकी पूरी जटिलताओं के साथ संबोधित किया गया है। पहचान, स्वतंत्रता, सामाजिक ज़िम्मेदारी से उपजे नैतिक संघर्ष...
Read More
Body of Work
Research Centre