Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Gandhi, My Father (2007) is a compelling Indian biographical drama directed by Feroz Abbas Khan and produced by Anil Kapoor. Released on August 3 2007, the film stars Darshan Jariwala, Akshaye Khanna, Bhumika Chawla, and Shefali Shah. It presents a deeply moving and intimate portrayal of the strained relationship between Mahatma Gandhi and his eldest son, Harilal Gandhi.
Based on Chandulal Bhagubhai Dalal's biography Harilal Gandhi: A Life, the film explores the emotional and ideological chasm that developed between a father revered as the "Father of the Nation" and a son burdened by the weight of that legacy. It also draws from themes explored in Khan's earlier stage play Mahatma vs. Gandhi, inspired by a novel by Dinkar Joshi.
The narrative follows Harilal's aspirations to become a barrister, mirroring his father's early path, while Gandhi envisions a different future for his son — one rooted in sacrifice and service to the nation. Caught between filial duty and personal ambition, Harilal struggles with feelings of rejection, identity, and self-worth. His descent into alcoholism, failed marriage, and spiritual disillusionment underscore the emotional toll of living in his father's formidable shadow.
Filmed in South Africa and across Indian cities like Mumbai and Ahmedabad, Gandhi, My Father humanizes Mahatma Gandhi, revealing the personal sacrifices behind the public persona. The film poignantly captures the cost of greatness — not just for the man himself, but for those closest to him.
गांधी, माय फादर (2007) गांधीजी के बड़े बेटे के जीवन पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्देशक फ़िरोज अब्बास खान थे और इसका निर्माण अनिल कपूर ने किया था। यह फ़िल्म 3 अगस्त, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसमें अभिनेता दर्शन ज़रीवाला ने गांधीजी की और अक्षय खन्ना ने उनके बड़े बेटे हरिलाल गांधी की मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके साथ भूमिका चावला और शेफाली शाह फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह फ़िल्म महात्मा गांधी और उनके बड़े बेटे हरिलाल गांधी के बीच के तनावपूर्ण रिश्ते का अनुभूति की गहराई में जाकर मार्मिक चित्रण प्रस्तुत करती है।
इस फ़िल्म की कहानी चंदूलाल भागूभाई दलाल की लिखी 'हरिलाल गांधी: ए लाइफ़' नामक हरिलाल गांधी की जीवनी पर आधारित है। इसके साथ ही फ़िल्म का कथानक खुद फ़िरोज अब्बास खान द्वारा निर्देशित नाटक 'महात्मा वर्सेस गांधी' से भी लिया गया है। फ़िरोज़ अब्बास खान का यह नाटक गुजराती लेखक दिनकर जोशी के उपन्यास 'उजाले की परछाईं' पर आधारित था।
फ़िल्म की कहानी हरिलाल गांधी के जीवन की उस कशमकश को दिखाती है जिसमें वह अपने पिता की तरह बैरिस्टर बनने का सपना देखता है, लेकिन गांधीजी ने उसके लिए अलग ही त्याग और बलिदान से रचा मार्ग चुना है। अपने पिता की दिखाई राह और अपनी निजी आकांक्षाओं के बीच उलझे हरिलाल का मन अस्वीकार से जूझता है और खुद की पहचान को लेकर भ्रमित होता है। शराब की लत, विवाह का असफल होना और आध्यात्मिक पथ से भटकाव हरिलाल के जीवन की कठिन राह को उजागर कर देते हैं। हरिलाल की कठिनाई दरअसल गांधी जैसे विशाल वटवृक्ष की छाया में बड़े होने का ताप है, जिसे वह सह नहीं पाता।
दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत में मुंबई और अहमदाबाद जैसे गांधी से जुड़े शहरों में फ़िल्माई गई यह ऐतिहासिक फ़िल्म महात्मा गांधी के किरदार को नितांत मानवीय नज़रिये के साथ देखने की कोशिश करती है। इसमें गांधी एक ऐसे महान व्यक्ति बनकर उभरते हैं, जिस महानता की कीमत उन्होंने अपने सबसे करीबी रिश्तों की कु्बानी देकर चुकाई। गांधी, माय फादर इस बात को बड़े मार्मिक रूप से सामने लाती है कि महानता की चमक के पीछे अक्सर गहरा निजी त्रास छिपा होता है। ऐसा त्रास, जिसके भोक्ता खुद वह व्यक्ति नहीं बल्कि उसके आत्मीय परिजन भी बनते हैं।
McDonald, David (Cinematographer), Gandhi My Father, 2007 | Lobby Card | CinemaEducation | 00784290

Body of Work

Loading...

Research Centre

Related

1