Vikramaditya1945
Introduction
The supporting cast included Prem Adib, Baburao Pendharkar, Ratnamala, Ranjana, Bhagwandas, and Jiloobai—each contributing to the film's rich dramatic fabric. Shot in black and white with a mono sound mix, Vikramaditya was created in response to a request by the Vikram Bimillennium Committee, which sought to commemorate 2000 years of King Vikramaditya's legacy, based on the Vikram Samvat of the Hindu calendar. Vijay Bhatt, known for his deep interest in Indian history and culture, chose to ground the film in historical fact rather than myth or legend, distinguishing it from many of the more fantastical period films of the era.
The film's music was composed by Shankar Rao Vyas, with lyrics penned by Ramesh Gupta and Roopdas. The soundtrack featured performances by some of the most notable playback singers of the time, including Rajkumari, Amirbai Karnataki, G. M. Durrani, and Manna Dey, enhancing the emotional depth and cultural resonance of the narrative.
The plot centres around King Vikramaditya's valor and wisdom. Among his many noble deeds, he vows to rescue the Princess of Kashmir, appoints the renowned poet Kalidas as his court poet, and wages a decisive battle against the invading Shakas (Scythians), who pose a threat to the kingdom's peace and sovereignty.
Although exact box office records are not available, the film's historical significance, its patriotic theme, and its association with a national commemorative event suggest that Vikramaditya received considerable attention and acclaim. Its blend of historical reverence, star power, and cultural pride made it one of the more prominent productions of its time.
यह फ़िल्म स्याह-सफ़ेद छवि में मोनो साउंड मिक्स के साथ बनाई गई थी। विक्रम संवत के आधार पर सम्राट विक्रमादित्य की 2,000 वर्षों की विरासत को संयोजित और सम्मानित करने के उद्देश्य से निर्मित विक्रम सहस्राब्दी समिति के अनुरोध पर इस फ़िल्म का निर्माण हुआ था। निर्देशक विजय भट्ट खुद भारतीय इतिहास और संस्कृति में गहरी रुचि रखते थे। उन्होंने इस फ़िल्म को मिथक या किंवदंती पर आधारित रखने के बजाए ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित कहानी विकसित करने का निर्णय लिया। इसके चलते विक्रमादित्य उस दौर की कल्पित कथाओं पर आधारित दूसरी ऐतिहासिक फ़िल्मों से अलग हो गई।
फ़िल्म के लिए संगीत शंकर राव व्यास ने तैयार किया था और गीतों के बोल रमेश गुप्ता तथा रूपदास ने लिखे थे। फ़िल्म के लिए उस समय के कुछ प्रमुख पार्श्वगायकों जैसे राजकुमारी, अमीरबाई कर्नाटकी, जी. एम. दुर्रानी और मन्ना डे जैसे नामी गायकों ने अपनी आवाज़ें दीं जिससे कथा को भावनात्मक गहराई मिली और फ़िल्म का सांस्कृतिक प्रभाव और मज़बूत हुआ।
फ़िल्म की कहानी सम्राट विक्रमादित्य की वीरता और बुद्धिमत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके जीवन से जुड़े अनेक महान कार्यों को फ़िल्म में दिखाया गया है जिसमें कश्मीर की राजकुमारी को मुक्त कराने की उनकी प्रतिज्ञा, कवि कालिदास को अपने दरबार में राजकवि नियुक्त करना और राज्य की शांति व संप्रभुता की रक्षा के लिए शक आक्रमणकारियों के विरुद्ध निर्णायक युद्ध करना प्रमुख हैं।
हालाँकि इस फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर कितना पैसा कमाया इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इस फ़िल्म के ऐतिहासिक कथानक, देशभक्ति से ओतप्रोत इसकी विषयवस्तु और एक राष्ट्रीय स्तर के स्मृति उत्सव से इसके जुड़े होने जैसी वजहों के चलते विक्रमादित्य फ़िल्म का सांस्कृतिक महत्व स्पष्ट है। इसे आलोचकीय सराहना प्राप्त हुई। ऐतिहासिक किरदार के प्रति श्रद्धा, सिनेमाई सितारों की चमक और सांस्कृतिक गौरव जैसी वजहों के साथ जुड़ जाने ने इसे उस दौर की एक प्रमुख फ़िल्म बना दिया।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1