Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Ek Nanhi Munni Ladki Thi (1970) A drama directed by Vishram Bedekar, it starred Prithviraj Kapoor, Mumtaz, and Helen in lead roles. Though the film itself failed to make a significant mark at the box office, it holds a unique place in Indian cinema history as one of the earliest ventures by the Ramsay Brothers into the horror genre, a path that would later define their legacy.
Featuring a strong supporting cast including Shatrughan Sinha (in one of his early lead roles), Laxmi Chhaya, Nadira, Jayant, Mubarak, Sajjan, Bobby, and Surendra Kumar, the film struggled commercially. However, a particular ten-minute sequence featuring Prithviraj Kapoor as a terrifying, monstrous figure resonated with audiences. The positive reception of this eerie segment played a pivotal role in encouraging the Ramsay Brothers to delve deeper into horror, ultimately cementing their name as pioneers of the genre in Indian cinema.
The film's music, composed by Ganesh, an accomplished musician and the younger brother of Pyarelal Sharma of the iconic Laxmikant-Pyarelal duo, received a mixed response. While not a chartbuster, the soundtrack gained moderate popularity. The title song, Ek Nanhi Munni Ladki Thi, sung by Mohammed Rafi, enjoyed airplay on radio and featured in early episodes of Binaca Geetmala. Other notable tracks included Ae Nazneen, Ae Gulbadan by Manna Dey, Apne Rukhsar Zara and the title track by Mohammed Rafi, as well as Kahan Gaya Mere Sanam and Yeh Jalte Hue Lab by Asha Bhosle all of which found modest success.
Despite its underwhelming performance, the film inadvertently laid the groundwork for a new wave of Indian horror, proving instrumental in shaping the Ramsay Brothers' cinematic journey.
एक नन्ही मुन्नी लड़की थी (1970) एक ड्रामा फ़िल्म थी जिसके निर्देशक विष्णु बेडेकर थे। इस फ़िल्म में पृथ्वीराज कपूर, मुमताज़ और हेलेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे थे। हालाँकि यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई लेकिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसे एक अनोखा स्थान प्राप्त है क्योंकि यह फ़िल्म आगे चलकर हॉरर फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर हुए 'रामसे ब्रदर्स' की हॉरर के क्षेत्र में शुरुआती प्रयोगों में से एक थी। भविष्य में इसी हॉरर ने उन्हें अमिट पहचान दी।
इस फ़िल्म में सहयोगी कलाकारों की एक मज़बूत टोली भी काम कर रही थी जिनमें अपनी शुरुआती भूमिकाओं में से एक में शत्रुघ्न सिन्हा, लक्ष्मी छाया, नादिरा, जयन्ती, मुबारक, सज्जन, बॉबी और सुरेंद्र कुमार जैसे अभिनेता शामिल थे। व्यावसायिक रूप से यह फ़िल्म कामयाब नहीं रही लेकिन पृथ्वीराज कपूर को लेकर एक दस मिनट का भयावह दृश्य जिसमें उन्हें राक्षसी रूप में दिखाया गया था, दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस डरावने दृश्य को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने 'रामसे ब्रदर्स' को हॉरर शैली में गहरे उतरने के लिए प्रेरित किया और आगे चलकर वे भारतीय सिनेमा में इस शैली के सबसे जानेमाने नाम बन गए।
इस फ़िल्म के लिए संगीत गणेश ने तैयार किया था जो मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के प्यारेलाल शर्मा के छोटे भाई थे और खुद एक कुशल संगीतकार थे। फ़िल्म के संगीत को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालाँकि इसका कोई गीत बड़ा चार्टबस्टर नहीं बना, फिर भी इसके गीतों ने ठीक-ठाक लोकप्रियता हासिल की। मोहम्मद रफ़ी का गाया शीर्षक गीत "एक नन्ही मुन्नी लड़की थी" रेडियो पर बजता रहता था और इसे बिनाका गीतमाला के शुरुआती एपिसोड में भी शामिल किया गया। फ़िल्म के अन्य उल्लेखनीय गीतों में मन्ना डे का गाया "ऐ नाज़नीन, ऐ गुलबदन", मोहम्मद रफ़ी का गाया "अपने रुख़सार ज़रा" और फ़िल्म के शीर्षक गीत का दूसरा वर्ज़न तथा आशा भोंसले का गाया "कहाँ गया मेरे सनम" और "ये जलते हुए लब" जैसे गीत शामिल रहे। फ़िल्म के इन गीतों ने सीमित लेकिन उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
व्यवसाय के स्तर पर कमज़ोर प्रदर्शन के बावजूद इस फ़िल्म ने अनजाने में ही भारतीय हॉरर सिनेमा में एक नव तरंग की नींव रखी और 'रामसे ब्रदर्स' की यादगार सिनेमाई यात्रा को आकार देने में ख़ास भूमिका निभाई।
Ramsay, F.U. (Producer), Ek Nannhi Munni Ladki Thi, 1970 | Cyclostyled Lyrics Leaflet | CinemaEducation | 00517017
1 / 2

Body of Work

Research Centre