Skip to main content
TRIS logo image
Dil Hai Ke Manta Nahin (1991): title artwork
Dil Hai Ke Manta Nahin (1991): featured artwork

Introduction

Dil Hai Ke Manta Nahin (1991) Produced by Gulshan Kumar and directed by Mahesh Bhatt, the film stands as a landmark romantic comedy in Hindi cinema. It marked a significant turning point in the careers of Pooja Bhatt, who appeared in her first major leading role, opposite Aamir Khan, then an emerging star. Their on-screen pairing was complemented by strong supporting performances from Anupam Kher, Sameer Chitre, and Tiku Talsania, with Deepak Tijori making a notable special appearance.
Loosely inspired by the classic Hollywood romantic comedy It Happened One Night (1934), starring Clark Gable and Claudette Colbert, the film adapted the core narrative to suit Indian sensibilities while retaining its spirit of romantic adventure. Its enduring appeal led to multiple regional reinterpretations, including the Telugu film Kurradi Kurrodu (1994), the Tamil Kadhal Rojavae (2000), and the Kannada film Hudugaata (2007), all drawing from the same original source.
Upon its release, Dil Hai Ke Manta Nahin emerged as a major box office success. It played a crucial role in establishing Pooja Bhatt as a leading actress and further solidified Aamir Khan's reputation as a bankable and versatile star. Equally influential was the film's soundtrack, composed by the celebrated duo Nadeem–Shravan, which became a cultural phenomenon. The lyrics, penned by Sameer, Faaiz Anwar, Rani Malik, and Aziz Khan, were brought to life primarily by Anuradha Paudwal, alongside Kumar Sanu, Abhijeet, Babla Mehta, and Debashish Dasgupta.
At the 37th Filmfare Awards, the film received six nominations, including Best Film, Best Director, and Best Actor. It won the award for Best Female Playback Singer for Anuradha Paudwal, further cementing its legacy as a defining film of the early 1990s.
दिल है कि मानता नहीं (1991) गुलशन कुमार द्वारा निर्मित और महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फ़िल्म हिंदी सिनेमा की एक ऐतिहासिक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है। इसने पूजा भट्ट के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाया, जिन्होंने आमिर ख़ान के साथ अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई, जो उस समय एक उभरते सितारे थे। अनुपम खेर, समीर चित्रे और टीकू तलसानिया के दमदार सहायक किरदारों ने उनकी जोड़ी को और भी निखार दिया, जबकि दीपक तिजोरी ने एक विशेष महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लार्क गैबल और क्लॉडेट कोलबर्ट अभिनीत क्लासिक हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी 'इट हैपेंड वन नाइट' (1934) से प्रेरित यह फ़िल्म, अपने रोमांटिक रोमांच के भाव को बरक़रार रखते हुए, भारतीय संवेदनाओं के अनुरूप मूल कथानक को रूपांतरित करती है। इसकी स्थायी लोकप्रियता के कारण कई भारतीय भाषाओँ रूपांतरण हुए, जिनमें तेलुगु फ़िल्म 'कुर्राडी कुर्रोडू' (1994), तमिल फ़िल्म 'कधल रोजावे' (2000) और कन्नड़ फ़िल्म 'हुदुगाता' (2007) शामिल हैं, ये सभी इसी फ़िल्म की मूल कहानी पर आधारित हैं।
फ़िल्म रिलीज़ होते ही 'दिल है के मानता नहीं' बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी सफलता हासिल कर ली। इसने पूजा भट्ट को एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आमिर खान की एक भरोसेमंद और बहुअयामी स्टार के रूप में प्रतिष्ठा को और मजबूत किया। फ़िल्म का संगीत भी उतना ही प्रभावशाली रहा, जिसे प्रसिद्ध जोड़ी नदीम-श्रवण ने संगीतबद्ध किया था और जो एक सांस्कृतिक घटना बन गया। समीर, फ़ैज़ अनवर, रानी मलिक और अज़ीज़ ख़ान द्वारा लिखे गए गीतों को मुख्य रूप से अनुराधा पौडवाल ने कुमार सानू, अभिजीत, बाबला मेहता और देबाशीष दासगुप्ता के साथ मिलकर आकर्षक बनाया है।
37वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित छह श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इसने अनुराधा पौडवाल के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार जीता, जिससे 1990 के दशक के शुरुआती दौर की एक महत्वपूर्ण फ़िल्म के रूप में इसकी विरासत और भी मजबूत मिली।
Bhatt, Pravin (Cinematographer), Dil Hai Ke Manta Nahin, 1991 | Working Still | CinemaEducation | 00840287
1 / 2

Body of Work

Research Centre