Skip to main content
TRIS logo image

Dhoon1953

Dhoon (1953): featured artwork

Introduction

Dhoon (1953) Directed by M. Kumar and produced by Silver Kings (a production company formed by M. Kumar and his then-wife, actress Pramila), its cast included Raj Kapoor, Nargis, Motilal, M. Kumar, Pramila, E. Bilmoria, Leela Mishra, and Kamal Mehra.

Kamal Mehra, a lesser-known comedian who debuted in Naujawan (1951), later founded his own production company, Pride Of India, under which he produced films such as Kismat (1968), Mahal (1969), and Naami Chor (1977).

Dhoon is regarded as a classic of Urdu music and is often credited with bringing the genre to a broader audience. The timeless appeal of its soundtrack is a testament to the talents of its creators, particularly composer Madan Mohan.The lyricists were Kaif Irfani, Pyarelal Santoshi, and Bharat Vyas and the playback Singers: Lata Mangeshkar, Mohammed Rafi, Hemant Kumar, Rajkumari, Zohrabai Ambalewalilent their voices.

Its musical legacy comprised solos by Lata Mangeshkar: Sitaron Se Poochho; Badi Barbadiyan Lekar;Nindiya Na Aaye Tum Bin and Tare Gin Gin Biti Sari Raat while a duet by Lata Mangeshkar & Hemant Kumar:Hum Pyar Karenge were popular hit songs. Three of Mohammed Rafi solos Koi Ek Aana, Koi Do Aana; Nazar Mila Le O Dilruba; and Gori Ki Ankhiyan were also big hits.

धुन (1953) के निर्देशक एम. कुमार थे और इस फ़िल्म का निर्माण 'सिल्वर किंग्स' नामक प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले हुआ था। यह प्रोडक्शन कंपनी एम. कुमार और उनकी उस समय पत्नी रहीं अभिनेत्री प्रमिला ने मिलकर स्थापित की थी। इस फ़िल्म में राज कपूर, नर्गिस, मोतीलाल, एम. कुमार, प्रमिला, ई. बिलमोरिया, लीला मिश्रा और कमल मेहरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।
ये वही कमल मेहरा हैं जिन्होंने हास्य अभिनेता के तौर पर नौजवान (1951) फ़िल्म से अपनी पारी की शुरुआत की थी। बतौर हास्य अभिनेता इन्हें तो ज़्यादा प्रसिद्धि नहीं मिली, लेकिन आगे चलकर इन्होंने 'प्राइड ऑफ़ इंडिया' नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की। इसी बैनर के तले उन्होंने किस्मत (1968), महल (1969) और नामी चोर (1977) जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया था।
धुन को उर्दू ज़बान में लिखे गीतों और मार्मिक संगीत से सजी एक क्लासिक फ़िल्म माना जाता है और अक्सर इस किस्म के गीतों को एक व्यापक श्रोता वर्ग तक पहुँचाने का श्रेय इस फ़िल्म को दिया जाता है। इस फ़िल्म के संगीत की कालजयी लोकप्रियता इसे रचनेवाले कलाकारों की सुनहरी प्रतिभा का प्रमाण है। यहाँ फ़िल्म के संगीतकार मदन मोहन की तारीफ़ विशेष रूप से करनी बनती है। इसके साथ ही कैफ़ इरफ़ानी, प्यारेलाल संतोषी और भारत व्यास जैसे गीतकारों ने जज़्बातों में डूबे गीतों के बोल लिखकर संगीत को और गहराई दी। फ़िल्म के लिए अपनी आवाज़ देने वाले लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, हेमंत कुमार, राजकुमारी और ज़ोहराबाई अंबालेवाली जैसे नामचीन गायकों का हुनर भी इसमें उभरकर सामने आता है।
फ़िल्म में लता मंगेशकर के गाए एकल गीत “सितारों से पूछो”, “बड़ी बर्बादियाँ लेकर”, “निंदिया ना आए तुम बिन” और “तारे गिन गिन बीती सारी रात” बहुत लोकप्रिय हुए। इसके साथ लता मंगेशकर और हेमंत कुमार का गाया युगल गीत “हम प्यार करेंगे” भी हिट रहा। फ़िल्म में मोहम्मद रफ़ी के गाए तीन एकल गीत “कोई एक आना, कोई दो आना”, “नज़र मिला ले ओ दिलरुबा” और “गोरी की अँखियाँ” भी कामयाब साबित हुए और सुननेवालों के दिलों में जगह बनाई।
Pramila (Producer), Dhoon, 1953 | Lobby Card | CinemaEducation | 00811600
1 / 2

Body of Work

Research Centre