Skip to main content
TRIS logo image

Dahej1950

Dahej (1950): featured artwork

Introduction

Dahej (1950) is a poignant Hindi social family drama directed by the legendary V. Shantaram and produced under the banner of Rajkamal Kalamandir. The film's compelling cinematography was helmed by V. Avadhoot. Anchored by a powerful ensemble cast including Prithviraj Kapoor, Karan Dewan, Jayshree, Ulhas, Mumtaz Begum, Keshavrao Date, and Lalita Pawar, Dahej delves deep into the devastating impact of the dowry system.
Set against the cultural backdrop of Lucknow, the narrative follows the harrowing journey of a young bride who endures relentless suffering and humiliation for failing to bring a dowry. Her tragic fate—a heart-wrenching sacrifice—serves as a powerful critique of this regressive practice.
The film struck a chord with audiences, particularly those inspired by Mahatma Gandhi, who was a fierce opponent of the dowry system. Gandhi condemned it as a dehumanising tradition rooted in the caste system, equating it to the commodification of women and advocating for its total eradication.
Upon its release, Dahej was both a commercial and critical success, lauded for its unflinching social commentary and its emotional depth. While modern box office metrics were unavailable at the time, the film's lasting impression and widespread acclaim are well-documented. The performances—particularly that of Prithviraj Kapoor—were praised for their emotional gravity and sincerity.
The soul-stirring music was composed by Vasant Desai, with evocative lyrics penned by Shams Lucknavi, who also contributed the story and dialogues, infusing the film with lyrical depth and cultural authenticity.
Dahej remains a landmark in socially conscious cinema, remembered not just for its artistic merit but for its brave confrontation of a deeply entrenched social evil.
दहेज (1950) एक गंभीर सामाजिक समस्या को उठाने वाली मार्मिक फ़िल्म है, जिसके निर्देशक प्रसिद्ध फ़िल्मकार व्ही. शांताराम थे। इस फ़िल्म का निर्माण उस दौर के नामी स्टूडियो 'राजकमल कलामंदिर' के बैनर तले हुआ था। फ़िल्म में सिनेमैटोग्राफ़ी ज़िम्मेदारी वी. अवधूत ने संभाली थी और इसकी बहुत तारीफ़ हुई। दहेज फ़िल्म पृथ्वीराज कपूर, करण दीवान, जयश्री, उल्हास, मुमताज़ बेग़म, केशवराव दाते और ललिता पवार जैसे सशक्त कलाकारों के अभिनय से सजी है। यह फ़िल्म भारतीय समाज में गहराई तक पैठी दहेज की कुप्रथा के विनाशक प्रभावों का मार्मिक चित्रण करती है।
लखनऊ की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को आधार बनाते हुए इस फ़िल्म की कहानी शादी में दहेज न ला पाने के कारण एक नवविवाहिता स्त्री के अपने ही ससुराल में होते उत्पीड़न और अपमान को दिखाती है। फ़िल्म के आखिर में इस कुप्रथा की बलिवेदी पर नायिका का करुण बलिदान इस प्रतिगामी परम्परा की तीव्र आलोचना बन जाता है।
दहेज की मार्मिक कथा ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। ख़ासकर महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित लोग इस फ़िल्म से बहुत प्रभावित हुए। खुद महात्मा गांधी ने दहेज प्रथा की तीखी आलोचना करते हुए इसे जाति प्रथा से निकली एक अमानवीय व्यवस्था कहा था। उनका मानना था कि दहेज प्रथा स्त्री का वस्तुकरण करती है और समाज के कल्याण के लिए इसका पूर्ण उन्मूलन ज़रूरी है।
रिलीज़ के बाद दहेज न सिर्फ़ व्यावसायिक रूप से सफल रही, इसने समीक्षकों से भी खूब तारीफ़ें बटोरीं। फ़िल्म की सामाजिक चेतना और भावनात्मक गहराई की खूब प्रशंसा हुई। अभिेनेता पृथ्वीराज कपूर का फ़िल्म में अभिनय विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
फ़िल्म का आत्मा की गहराइयों तक जानेवाला कर्णप्रिय संगीत संगीतकार वसंत देसाई ने रचा था और इसके लिए गीत शम्स लखनवी ने लिखे थे। शम्स लखनवी ने गानों के साथ इस फ़िल्म की कहानी और संवाद भी लिखे थे। उनकी सशक्त कलम ने फ़िल्म को परिवेशगत प्रामाणिकता प्रदान की और गीतों में बसी काव्यात्मकता से फ़िल्म को अद्भुत ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
दहेज को आज भी सामाजिक रूप से जागरूक फ़िल्मों की सूची में एक मील का पत्थर माना जाता है। इसे न सिर्फ़ इसकी कलात्मक श्रेष्ठता के लिए याद रखा जाता है, समाज में गहरे पैठी एक कुप्रथा की निडरता के साथ आलोचना प्रस्तुत करने के लिए भी इस फ़िल्म को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
Shantaram, V. (Producer), Dahej, 1950 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00781680

Body of Work

Research Centre