Introduction
The heart of the film lies in its ensemble cast of eccentric characters, led by Mehmood, who dominates the narrative with his iconic humour. It is also worth noting that at that time, it was neither Amitabh nor Shatrughan, but Mehmood who was the crowd-puller for this film, known for having delivered several laughter riots in the past. Mehmood is a significant figure in Hindi Cinema not only because of his direct or indirect influence on comedy films but also because he gave breaks to debutant composers who would go on to become legends—R.D. Burman in Chhote Nawab and Rajesh Roshan in Kunwara Baap.
The bus journey forms the backdrop for a series of hilarious situations that are often unrelated to the central plot, giving the film a light, episodic feel. Although endlessly quotable comedy is the most remarkable feature of the film, its storyline is equally engaging, with elements of thrill and romance, deftly striking a balance between plot and humour.
Amitabh Bachchan's role here contrasts sharply with his previous serious turn in Anand (1971) and his later 'angry young man' persona. It was after this film that Salim-Javed recognised Bachchan's potential, leading to his future iconic roles in Zanjeer, Deewar and Sholay.
इस फ़िल्म की असली जान इसके अफ़लातूनी सहायक किरदारों में बसी है, जिसमें सबसे अगुआ किरदार खुद हास्य अभिनेता महमूद का है। कह सकते हैं कि वही इस फ़िल्म की जान हैं। यहाँ यह भी याद करने लायक बात है कि उस समय न तो अमिताभ और न ही शत्रुघ्न सिन्हा बड़े सितारे बने थे। बल्कि यह तो खुद महमूद थे जिन्होंने इससे पहले कई यादगार कॉमेडी फ़िल्में दी थीं और इस फ़िल्म के लिए भी वही सबसे ज़्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित कर रहे थे। वैसे महमूद का हिन्दी सिनेमा में सिर्फ़ यही बड़ा योगदान नहीं है कि उन्होंने हिन्दी कॉमेडी फ़िल्मों को सीधे और परोक्ष रूप से दिशा दी, बल्कि इसलिए भी उन्हें याद रखा जाना चाहिए कि उन्होंने ऐसे नवोदित संगीतकारों को पहला मौका दिया जो आगे चलकर नामी कलाकार बने - उदाहरण के लिए छोटे नवाब (1961) में आर.डी. बर्मन और कुंवारा बाप (1974) में राजेश रोशन। बॉम्बे से गोवा का यह बस का सफ़र कई मज़ेदार परिस्थितियों के मौके बनाता है, जो अक्सर मुख्य कथानक से संबंधित नहीं होती हैं लेकिन जो फ़िल्म को एक हल्का-फुल्का एहसास और कहानी को एक एपिसोडिक प्रकृति देता है। हालाँकि इसकी कॉमेडी यादगार है और सबसे ज़्यादा फ़िल्म इसी के लिए याद की जाती है, इसके कथानक का आकर्षण भी कम नहीं जिसमें रोमांच और रोमांस के तत्व मिलकर कहानी और हास्य के बीच बेहतरीन संतुलन बनाते हैं।
यहाँ अमिताभ बच्चन की भूमिका आनंद (1971) में निभाये उनके पिछले गंभीर और चुप्पा भास्कर बनर्जी के किरदार और इस फ़िल्म के कुछ ही बाद रची गई उनकी अद्वितीय 'एंग्री यंग मैन' छवि से बिल्कुल अलग है। और तो और इसी फ़िल्म को देखने के बाद लेखक जोड़ी सलीम-जावेद ने अमिताभ बच्चन की अभिनय क्षमता को पहचाना था, जिसके चलते उन्हें जंजीर (1973) में विजय की अविस्मरणीय भूमिका मिली।