Introduction
The film's portrayal of India's communal and cultural diversity is subtle yet powerful. The qawwalis, written by Sahir Ludhianvi, play a central role in weaving together the country's diverse religious traditions. Ludhianvi's lyrics to the song “Na To Caravan Ki Talash Hai” reference figures from various religions seamlessly blending them into the fabric of the songs. This thematic embrace of multiculturalism reflects Hindi cinema's long-standing tradition of integrating various faiths, often through its music.
फिल्म में भारत की सांप्रदायिक और सांस्कृतिक विविधता का बारीक़ लेकिन अति प्रभावशाली चित्र खींचा गया है। साहिर लुधियानवी द्वारा लिखी गई फ़िल्म की दमदार कव्वालियाँ इस देश की विविधता से भरी साझा धार्मिक परंपराओं को सिनेमा के पर्दे पर जैसे ज़िन्दा कर देती हैं। लुधियानवी के लिखे अमर गीत “ना तो कारवां की तलाश है” के बोल अलग-अलग धर्म के आदर्शों को एक ही गीत की पंक्तियों में सहजता से जोड़ देते हैं। बहुसंस्कृतिवाद का यह सहज स्वीकार हिन्दी सिनेमा में चली आती उस दीर्घकालीन परम्परा को बखूबी दिखाता है जहाँ अलग-अलग धार्मिक परम्पराओं को अक्सर संगीत के माध्यम से साथ में पिरो दिया जाता है।
Body of Work
Research Centre
Related
2