Baankelal1972
Introduction
The music for Baanke Lal was composed by Pardesi, a relatively obscure figure in the history of Hindi cinema. Often referred to as a "forgotten composer," Pardesi had a modest presence in the industry but also contributed to Punjabi films. He had earlier worked as an assistant to the well-known music director Vinod, which may have influenced his musical sensibilities. One confirmed track from the film is Kya Doge Dil Le Ke, sung by Asha Bhosle, which showcases Pardesi's compositional style.
Due to the scarcity of archival data and credible documentation, it is difficult to assess the film's box office performance or critical reception with certainty. However, anecdotal references on social media and film forums suggest that Baanke Lal may have performed well commercially, with some claiming it was a "hit" and that it did "good business" at the time of its release.
It is also worth clarifying that the film bears no connection to the popular Indian comic book character Bankelal, who, despite the similarity in name, is a completely unrelated creation that rose to popularity later.
बांके लाल फ़िल्म के लिए संगीत परदेसी ने तैयार किया था। परदेसी हिन्दी सिनेमा की दुनिया में अपेक्षाकृत कम पहचाने जानेवाले संगीतकार रहे। हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अक्सर उन्हें 'भूले-बिसरे संगीतकार' जैसी श्रेणियों में डाल दिया जाता है। सही बात है कि परदेसी का हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में सीमित काम रहा, पर ये भी याद रखना चाहिए कि उन्होंने पंजाबी फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। पहले उन्होंने मशहूर संगीतकार विनोद के सहायक के रूप में काम किया था जिसका असर उनकी संगीत शैली पर देखा जा सकता है। इस फ़िल्म के भी एक ख्यात गीत आशा भोंसले के गाए “क्या दोगे दिल ले के” में परदेसी की रचनात्मक शैली को देखा जा सकता है।
अभिलेख डेटा और विश्वसनीय दस्तावेजों की कमी के चलते इस फ़िल्म के टिकट खिड़की पर प्रदर्शन या समीक्षकों की प्रतिक्रिया का सटीक आकलन करना मुश्किल है। हालाँकि सोशल मीडिया और अन्य फिल्म समूहों पर उपलब्ध कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि बांके लाल ने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि यह फ़िल्म 'हिट' रही थी और अपनी रिलीज़ के समय इसने 'अच्छा कारोबार' किया था।
यहाँ यह स्पष्ट करना भी जरूरी हो जाता है कि इस फ़िल्म का इसी नाम से लोकप्रिय भारतीय कॉमिक बुक किरदार 'बांकेलाल' से कोई संबंध नहीं है। इन दोनों में नाम की समानता के बावजूद यह हास्य किरदार फ़िल्म से किसी भी तरह संबंधित नहीं है और इसे बाद में लोकप्रियता हासिल हुई।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1