Introduction
The film also starred Dinshaw Billimoria, Putli, and Jamshedji. Anarkali (1928) was a significant success, cementing its place as one of Sulochana's most famous films and marking a major achievement for the Imperial Film Company. Sulochana's performance earned her widespread recognition as one of the most iconic faces in early Indian cinema.
The film's tragic and controversial subject matter led to several remakes over the years. Some notable adaptations include Anarkali (1953) starring Pradeep Kumar, Bina Rai, and Noor Jehan; Anarkali (1955) with Akkineni Nageswara Rao and Anjali Devi; Anarkali (1958) featuring Noor Jehan and Sudhir; and Anarkali (1966) with Prem Nazir, K. R. Vijaya, and Sathyan. Additionally, Anarkali (2015) in Malayalam is another version of the same story.
The 1953 Anarkali film, based on the same storyline, was the highest-grossing Hindi film of that year. While both the 1928 and 1953 versions follow the tragic romance between Salim and Anarkali, the 1953 film is told from Anarkali's perspective, while the 1960 epic Mughal-e-Azam focuses on the viewpoint of Emperor Akbar.
इस फ़िल्म में सुलोचना के अलावा दिनशॉ बिलिमोरिया, पुतली और जमशेदजी जैसे अभिनेताओं ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं। अनारकली (1928) को अच्छी कामयाबी मिली और यह अभिनेत्री सुलोचना की सबसे प्रसिद्ध फ़िल्मों में से एक बन गई। इम्पीरियल फ़िल्म कंपनी के लिए भी इस फ़िल्म की सफलता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनी। सुलोचना की अभिनय क्षमता ने उन्हें उस दौर की सबसे पहचानी जानेवाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर दिया।
शहज़ादे सलीम और अनारकली की इस दुखभरी और विवादास्पद प्रेमकहानी पर बीते वर्षों में कई फ़िल्में बनाई गईं। इनमें शामिल कुछ प्रमुख फ़िल्में हैं अनारकली (1953) जिसमें प्रदीप कुमार, बीना राय और नूरजहाँ ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। अनारकली (1955) जिसमें अक्किनेनी नागेश्वर राव और अंजलि देवी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। अनारकली (1958) जिसमें नूरजहाँ और सुधीर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। अनारकली (1966) जिसमें प्रेम नज़ीर, के. आर. विजय और सत्यन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इसके साथ मलयालम भाषा में बनी अनारकली (2015) को भी शामिल किया जा सकता है।
इनमें सन् 1953 में निर्मित अनारकली उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी फ़िल्म बनी। यूँ तो सन् 1928 और 1953 में बनी दोनों ही फ़िल्में शहज़ादे सलीम और कनीज़ अनारकली की दुखांत प्रेम कहानी सुनाती हैं, लेकिन 1953 में बनी फ़िल्म मुख्य रूप से अनारकली के नज़रिये से सुनाई गई कहानी थी। वहीं सन् 1960 में रिलीज़ हुई महान फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म इसी कहानी को सम्राट अकबर के नज़रिये से प्रस्तुत करती है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1