Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Alibaba and the Forty Thieves (1926) was a silent film adaptation of the classic Arabian Nights tale, and may have been produced by a studio such as Pathé Frères, which was known for releasing early versions of famous fairy tales during this period. However, it seems there is no widely known or readily accessible version of this specific film from 1926.
As an early silent film, it would have featured simple sets, basic special effects, and relied on intertitle cards to convey dialogue and narrative. The plot would have followed the familiar story of Ali Baba, a poor woodcutter, who stumbles upon a secret cave filled with treasure, which is hidden from the world and guarded by a group of forty thieves. The entrance to the cave is opened by the magic words "Open Sesame."
The film was likely based on the story found in the One Thousand and One Nights (Arabian Nights), a collection of Middle Eastern folktales. The timeless adventure of Ali Baba and his clever slave girl, Morgiana, has been retold in various adaptations over the years, but this 1926 version represents one of the earlier cinematic interpretations of the beloved tale.
The film was scripted and directed by Bhagwati Prasad Mishra, and while details about its production are scarce, it serves as an early example of how silent cinema explored and adapted folklore for the screen.
अलीबाबा और चालीस चोर (1926) प्रसिद्ध 'अरेबियन नाइट्स' या 'अलिफ़ लैला' की चर्चित लोककथाओं को लेकर बनाई गई एक मूक फ़िल्म थी। माना जाता है कि यह फ़िल्म संभवतः 'पाथे फ्रेरेस' जैसे किसी स्टूडियो द्वारा निर्मित की गई होगी, जो उस दौर में परीकथाओं पर फ़िल्में बनाने के लिए जाना जाता था। हालाँकि सन् 1926 में निर्मित इस फ़िल्म का कोई आसानी से उपलब्ध प्रिंट नहीं मिलता है, जिससे इसके बारे में विस्तार से कुछ पता लग पाए।
शुरुआती दौर की मूक फ़िल्म होने के चलते इसमें सीधे-साधे सेट और बुनियादी क़िस्म के स्पेशल इफेक्ट्स रहे होंगे। संवादों या कथानक को स्पष्ट करने के लिए पर्दे पर लिखे सार संक्षेपों का इस्तेमाल किया गया होगा। इसकी कहानी अलीबाबा और चालीस चोर की लोकप्रिय कथा से ली गई है। अलीबाबा एक गरीब लकड़हारा है, जिसे संयोग से अनमोल खज़ाने से भरी एक गुप्त गुफ़ा मिल जाती है। पर इस गुफ़ा पर चालीस चोरों के एक गिरोह का पहरा है। इस गुफ़ा का प्रवेश द्वार 'खुल जा सिम सिम' के जादुई मंत्र को बोलने से खुलता है।
यह फ़िल्म अरब देशों की लोककथाओं के प्रसिद्ध संकलन अलिफ़ लैला की कहानियाँ (अरेबियन नाइट्स) या 'एक हज़ार एक रातों के अफ़साने' में आई लोककथाओं में से एक पर आधारित थी। अलीबाबा और उसकी चतुर दासी मर्ज़ियाना की यह कहानी सालों से अलग-अलग रूपों में अलग-अलग माध्यमों में पेश की जाती रही है और सन् 1926 की यह फ़िल्म इस लोकप्रिय कथा पर बनी शुरुआती फ़िल्मों में से एक मानी जाती है।
इस फ़िल्म के लिए पटकथा लेखन और निर्देशन का ज़िम्मा भगवती प्रसाद मिश्रा ने उठाया था। हालाँकि इसके निर्माण से जुड़ी सूचनाएँ बहुत कम मिलती हैं, फिर भी माना जा सकता है कि यह फ़िल्म मूक सिनेमा के उस दौर का प्रतिनिधित्व करती है जब प्रसिद्ध लोककथाओं को सिनेमा के पर्दे पर उतारने के प्रयास किए जा रहे थे।

Body of Work

Cinematographer
Director
Lead Cast

Research Centre

Related

1

Personalities

1