Ab Tumhare Hawale Watan Sathiyo2004
Introduction
The film's music, composed by Anu Malik with lyrics by Sameer, failed to resonate with the audience, despite the presence of renowned playback singers like Alka Yagnik, Anuradha Paudwal, Sonu Nigam, Udit Narayan, Kailash Kher, Sudesh Bhosle, Sukhwinder Singh, and Jaspinder Narula contributing to the 10-track album.
At the time of its release, Amitabh Bachchan had already portrayed numerous Indian Army officer roles, making his uniformed appearance seem less impactful. Both Akshay Kumar and Bobby Deol had relatively minor roles, and despite Kumar's character reciting shayari, neither actor left a lasting impression. Divya Khosla Kumar's debut was underwhelming.
The film opened worldwide on December 24, 2004, coinciding with the Christmas weekend, grossing ₹11.56 crore in India and ₹2.49 crore overseas.
फ़िल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं। जहाँ कुछ लोगों ने फ़िल्म में दिखाई गई देशभक्ति की भावना को सराहा, वहीं ऐसे दर्शक और समीक्षक भी थे जिन्होंने फ़िल्म के अतिराष्ट्रवाद और उसे पाकिस्तान विरोधी सोच से जोड़ देने के चलते इसकी आलोचना की। ख़ासकर एक ऐसे दौर में जब दोनों मुल्कों के बीच आपसी संबंधों को सुधारने की कोशिशें चल रही थीं, यह फ़िल्म उसके विरुद्ध जाती हुई प्रतीत हुई।
फ़िल्म का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था और इसके लिए गीत समीर ने लिखे थे। फ़िल्म में दस गाने थे। पर अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम, उदित नारायण, कैलाश खेर, सुदेश भोंसले, सुखविंदर सिंह, जसपिंदर नरूला जैसे प्रसिद्ध गायकों के होते हुए भी फ़िल्म के गानों को अधिक लोकप्रियता हासिल नहीं हो सकी।
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों की रिलीज़ के वक्त तक अमिताभ बच्चन कई दूसरी फ़िल्मों में भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा चुके थे, जिसके चलते उन्हें वर्दी में देखने का आकर्षण भी फ़ीका पड़ गया था। फ़िल्म के दूसरे बड़े सितारों जैसे अक्षय कुमार और बॉबी देओल की भूमिकाएँ अपेक्षाकृत छोटी थीं, और अक्षय कुमार के किरदार की शायरी सुनाने की आदत के बावजूद दोनों ही अभिनेताओं के किरदार दर्शकों के मन पर कोई ख़ास प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। नायिका दिव्या खोसला कुमार की यह पहली फ़िल्म थी, लेकिन उनके काम में कुछ भी उल्लेखनीय नहीं था।
यह फ़िल्म 24 दिसंबर, 2004 को क्रिसमस वाले सप्ताहांत के समय रिलीज़ हुई और इसने टिकट खिड़की पर भारत में 11.56 करोड़ रुपए तथा विदेश में 2.49 करोड़ रुपए की कमाई की।
Body of Work
Research Centre
Related
2