Introduction
The story follows Gopal (Kapoor), a man living without music, who finds creative fulfillment through Preeti (Padmini), a talented and sensual danseuse. Torn between his passion and the quiet, suffering devotion of his love at home, Gopal's choice reflects the timeless struggle faced by artists: the conflict between pursuing personal excellence and fulfilling moral obligations. The narrative leaves viewers grappling with a moral dilemma—whether it's worth leading a morally upright life at the cost of creative fulfillment.
The film was a success, with music composed by Shankar Jaikishan and lyrics by Shailendra and Hasrat Jaipuri. Timeless hits like Mukesh's Yeh To Kaho Kaun Ho Tum, Lata's Jhanan Jhan Jhanaake Apni Payal, and the Mukesh-Lata duets O Shama Mujhe Phoonk De and Mehtab Tera Chehra remain unforgettable classics.
फ़िल्म की कहानी नौजवान गोपाल (राज कपूर) के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। गोपाल संगीत की दुनिया से जुदा है, लेकिन उसे एक प्रतिभाशाली और मोहक नृत्यांगना प्रीति (पद्मिनी) के ज़रिये अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति मिलती है। पर मोहन अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति की चाहत और घर में मौजूद मूक प्रेम के बीच फंसा हुआ है। उसकी उलझन दरअसल एक कलाकार के सामने सदा से खड़ी उलझन है — कि क्या व्यक्तिगत श्रेष्ठता हासिल करने की चाहत में नैतिक दायित्वों को दांव पर लगाया जा सकता है? फ़िल्म का कथानक दर्शकों को इस नैतिक प्रश्न पर सोचने के लिए मजबूर करता है कि क्या रचनात्मक तृप्ति की आकांक्षा को खोकर भी नैतिक रूप से सही जीवन जीना उचित कहा जायेगा?
"आशिक़" को व्यावसायिक कामयाबी मिली। फ़िल्म में शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने संगीत दिया था और गीत शैलेंद्र और हसरत जयपुरी ने लिखे थे। इस फ़िल्म के कुछ अमर गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हैं जैसे मुकेश का गाया "ये तो कहो कौन हो तुम", लता मंगेशकर का गाया "झनन झन झनके अपनी पायल" और मुकेश-लता के गाए युगल गीत "ओ शमा मुझे फूँक दे" तथा "महताब तेरा चेहरा"। आज भी ये गीत सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।