Introduction
The film's storyline, however, is rather formulaic and lacks depth in terms of character development. The beautiful Leela (Madhubala) finds herself the object of affection of three men: the struggling artist Shyam (Dev Anand), the charming prince Kumar (Prem Nath), and the menacing Bhagwan (Hiralal). Despite his creative ambitions, Shyam is perpetually battling financial instability. Leela meets Rani Sita (Durga Khote), who introduces her to her son Kumar, who is immediately smitten by Leela's beauty and grace. Through the help of Kumar and Sita, Shyam wins Leela's affection. However, Leela's former suitor, Bhagwan, kidnaps her, rejecting any ransom demands, and insists on keeping her for himself. The plot's weak writing and jarring twists ultimately fail to captivate the audience, leaving viewers unsatisfied with its execution.
Despite the film's shortcomings in terms of plot and pacing, the music stands out. Anil Biswas composed melodious songs, with lyrics penned by Rajendra Krishan and Prem Dhawan. These songs were beautifully rendered by renowned playback singers such as Lata Mangeshkar, Mukesh, Talat Mahmood, and Manmohan Krishna.
In spite of a strong cast, memorable music, and solid production values, Aaram failed to make a significant impact at the box office.
फ़िल्म की कहानी फ़ॉर्मूलों से भरी थी और किरदारों में किसी किस्म की गहराई नज़र नहीं आती। फ़िल्म का कथानक खूबसूरत लड़की लीला (मधुबाला) के साथ आगे बढ़ता है। लीला को चाहनेवाले तीन किरदार हैं: कलाकार श्याम (देव आनंद) जिसकी माली हालत अच्छी नहीं रहती, आकर्षक युवक कुमार (प्रेमनाथ) जो खुद एक राजकुमार है और गलत इरादे रखनेवाला किरदार भगवान (हीरालाल)। श्याम की कलात्मक सोच बहुत आगे तक जाती है, लेकिन आर्थिक तंगी ने उसका रास्ता रोका हुआ है। इस बीच लीला की मुलाकात राजकुमारी सीता (दुर्गा खोटे) से होती है। रानी उसकी मुलाकात अपने बेटे कुमार से करवाती है, जो लीला की खूबसूरती
और उसकी सौम्यता से फ़ौरन प्रभावित हो जाता है। लेकिन बाद में कुमार और रानी सीता मिलकर श्याम को लीला का प्रेम जीतने में मदद करते हैं। इसी बीच लीला का पुराना प्रेमी भगवान उसका अपहरण कर लेता है। वो बदले में फ़िरौती नहीं माँगता, बल्कि लीला को ही अपने पास रखने की ज़िद करता है। फ़िल्म की कहानी में ऐसे चौंकाने वाले मोड़ थे कि दर्शक उनसे तादात्म्य नहीं बैठा पाए और कमज़ोर कहानी ही फ़िल्म की नाकामयाबी का एक बड़ा कारण रही।
कहानी की गति और उसके असंगत उतारचढ़ाव के बावजूद फ़िल्म का संगीत खूब सराहा गया। संगीतकार अनिल बिस्वास की रची मधुर धुनों पर गानों के बोल राजेन्द्र कृष्ण और प्रेम धवन ने लिखे थे। उस दौर के प्रसिद्ध गायक जैसे लता मंगेशकर, मुकेश, तलत महमूद और मनमोहन कृष्ण इन गानों को बड़ी खूबसूरती से निभा ले गए थे।
पर शानदार अभिनेताओं के होते और प्रभावशाली संगीत, मज़बूत निर्माण व्यवस्था के होते हुए भी आराम टिकट खिड़की पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाई।