102 Not Out2018
Introduction
The storyline is refreshingly unique: a 102-year-old, carefree man embarks on a quest to break the world record for the oldest living male. To do so, he must not only savor every moment of life but also work to transform his son's grumpy demeanor. The father's lighthearted outlook on life clashes with his son's cynical attitude, leading to a story about personal growth and family dynamics.
To portray their respective roles as older men, both Bachchan and Kapoor underwent extensive makeup and prosthetics work, led by artist Preetisheel Singh. Given that the actors were much younger than their characters, the use of makeup and prosthetics, combined with technological enhancements, played a key role in bringing their older personas to life—becoming a standout feature of the film.
Although 102 Not Out wasn't a massive blockbuster, it was a commercial success and garnered positive reviews for its heartwarming narrative and exceptional performances. Bachchan and Kapoor's portrayals were widely praised, with critics highlighting the film's uplifting messages about family and aging.
The film earned ₹520.5 million nett and ₹667.2 million gross in India. Internationally, it grossed ₹193.3 million ($3 million), with a notable performance in China, where it grossed $4.5 million (₹326.7 million) as of December 9, 2018. Globally, 102 Not Out grossed ₹115.3 crore ($16 million), making it a modest but successful venture.
सहायक भूमिका में थे।
इस फ़िल्म की कहानी बेहद अनोखी है। एक 102 साल के ज़िन्दादिल इंसान (अमिताभ बच्चन) ने ठानी है कि वो दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग ज़िन्दा इंसान होने का विश्व रिकॉर्ड बनायेंगे। पर उनके लिए ऐसा करना तभी मुमकिन होगा जबकि न केवल वो ज़िन्दगी के हर पल का जीभर के आनंद लें, बल्कि अपने 75 साल के गुस्सैल बेटे (ऋषि कपूर) के मन में भी ज़िन्दगी के प्रति थोड़ा उल्लास पैदा करे। जीवन के प्रति पिता का हल्का-फुल्का नज़रिया उनके बेटे के सनकी रवैये से टकराता है, जिससे इंसानी रिश्तों में गर्माहट और बदलाव की एक दिलचस्प कहानी बनती है।
अपनी असली उम्र से कहीं अधिक बूढ़े इंसान की भूमिका के साथ न्याय करने के लिए फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर दोनों अभिनेताओं ने प्रोस्थेटिक्स और मेकअप का सहारा लिया। प्रोस्थेटिक्स मेकअप के लिए इस क्षेत्र की विशेषज्ञ कलाकार प्रीतिशील सिंह ने उनके साथ काम किया। फिर पर्दे पर इन किरदारों को नवीन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए और विश्वसनीय बनाया गया। इस सबने मिलकर एक 102 साल के और 75 साल के वृद्ध इंसान का किरदार पर्दे पर ज़िन्दा कर दिया और इसे फ़िल्म की एक बड़ी उपलब्धि माना गया।
हालाँकि 102 नॉट आउट को ब्लॉकबस्टर किस्म की कामयाबी नहीं मिली, लेकिन यह व्यावसायिक रूप से सफल फ़िल्म थी। इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी और कलाकारों के मार्मिक अभिनय ने समीक्षकों से तारीफ़ें बटोरीं। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को उनके काम के लिए सराहा गया। पारिवारिक संबंधों और वृद्धावस्था की चुनौतियों पर उँगली रखता फ़िल्म का प्रगतिशील संदेश भी कई लोगों को पसन्द आया।
फ़िल्म ने भारत में 66 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। फ़िल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता हासिल की जिसमें चीन में कमाए 32 करोड़ से अधिक शामिल हैं। कुल मिलाकर फ़िल्म ने वैश्विक स्तर पर 115.3 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की, जिसे ऐसी गैर-परम्परागत विषय पर बनी फ़िल्म के लिए बेहतर
माना जा सकता है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1