A 1940 Hindi drama about love and sacrifice set during the formative years of Indian national consciousness and the independence movement
Introduction
Sajni (1940) A social drama directed by Sarvottam Badami for Sudama Productions, with a screenplay by Zia Sarhadi, the film featured music by Gyan Dutt and starred Prithviraj Kapoor, Sabita Devi, Snehprabha Pradhan, Noor Jehan, Dixit, and Ghory, with additional cast members including Kesari, Shakir, and Tarabai. After his tenure at Sagar Movietone, where he gained recognition for directing satirical comedies, Badami moved to Sudama Productions to work under his mentor Ambalal Patel. There, he shifted focus to making socially relevant films, and Sajni was among the first of these efforts. The film was particularly significant for Snehprabha Pradhan, as it marked one of her early performances in a leading role. In the same year, she appeared in several other films produced by Chimanbhai Desai, including Sajni. The music, composed by Gyan Dutt, featured lyrics by P. L. Santoshi, Pandit...
Read More
सजनी (1940) एक सामाजिक ड्रामा फ़िल्म थी जिसका निर्देशन सर्वोत्तम बदामी ने किया था। इस फ़िल्म का निर्माण 'सुदामा प्रोडक्शन्स' के बैनर तले हुआ था। इस फ़िल्म की पटकथा ज़िया सरहदी ने लिखी थी, फ़िल्म के लिए संगीत ज्ञान दत्त ने तैयार किया था और इसमें प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं पृथ्वीराज कपूर, सबिता देवी, स्नेहप्रभा प्रधान, नूरजहाँ, दीक्षित और घोरी जैसे कलाकारों ने। अन्य सहायक कलाकारों में केसरी, शाकिर और ताराबाई शामिल थे। निर्देशक बदामी इससे पहले 'सागर मूवीटोन' में हास्य-व्यंग्य वाली फ़िल्मों का निर्देशन कर रहे थे। वहाँ से जब वे 'सुदामा प्रोडक्शंस' में आये तो यहाँ उन्होंने अपने मार्गदर्शक अम्बालाल पटेल के साथ काम करना शुरु किया। यहाँ उन्होंने सामाजिक महत्व रखने वाले विषयों पर फ़िल्में बनाना शुरु किया और सजनी इसी नई दिशा में निर्मित उनकी शुरुआती कोशिशों में से एक थी। यह फ़िल्म स्नेहप्रभा प्रधान के लिए भी याद रखी जाती है। यह सिनेमाई पर्दे पर उनकी निभाई शुरुआती प्रमुख भूमिकाओं में से एक थी। असल में इस वर्ष स्नेहप्रभा प्रधान ने चिमनभाई देसाई द्वारा निर्मित कई फ़िल्मों में अभिनय किया। यह फ़िल्म सजनी भी फ़िल्मों की इसी शृंखला का हिस्सा थी। संगीतकार ज्ञान दत्त द्वारा निर्मित धुनों में बोल पिरोये थे पी. एल. संतोषी, पंडित इंद्र चंद्र और ज़िया सरहदी ने और उन्हें आवाज़ दी थी...
Read More
Body of Work
Research Centre